फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन

Sun, 14 Feb 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के चुनाव के लिए शनिवार को भाजपा प्रत्याशी पूर्व एमएलसी राज कुमार अग्रवाल (राजिया)  ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अपर जिलाधिकारी लक्ष्मी शंकर सिंह ने उनका नामांकन पत्र लिया। उनके प्रस्तावकों में गौतम कनोजिया और ठाकुर प्रसाद आदि शामिल है ।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि सपा में लंबे समय तक राजनीति करने वाले दो बार इसी क्षेत्र से एमएलसी रहे सांसद नरेश अग्रवाल के बेहद करीबी राजिया ने सपा से टिकट न मिलने पर बगावत कर तीन दिन पहले भाजपा ज्वाइन की है। नामांकन कराने के दौरान उनके साथ प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता रामचंद्र राजपूत, अखिलेश पाठक, सुभाष पांडेय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कुुंवर राम बहादुर सिंह, अनुज गुप्ता, संदीप सिंह, अजीत बब्बन, राजकुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।

चर्चा में रही भाजपा जिलाध्यक्ष की नामौजूदगी
पूर्व एमएलसी राजकुमार अग्रवाल के नामांकन कराने के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा व सवायजपुर से भाजपा से चुनाव लड़ चुके माधवेंद्र सिंह रानू सहित कई भाजपा नेताओं की नामौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही ।
विज्ञापन


अब साथ नहीं वो चेहरे
नामांकन कराने आए पूर्व एमएलसी राजिया के चेहरे पर मुस्कान थी मगर दल बदल गया तो साथ रहने वाले चेहरे भी बदल गए। सियासत की रंगत में नरेश अग्रवाल के साथ वर्षों तक लंबी पारी खेलने वाले पूर्व एमएलसी का शायद यह पहला चुनाव है जब राजनीत के अखाडे़ में उनका सामना अपने पुराने साथियों के साथ होगा। ज्ञात हो कि नरेश अग्रवाल सपा प्रत्याशी मिस्बहाउद्दीन को जिताने के लिए हर स्तर पर जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें