शाहाबाद। कोतवाली में एक युवती ने सभासद के बेटे पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी ।पीड़ित युवती की तरफ से मौजूदा सभासद व पुत्र सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गयी है। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)