अतरौली। कोतवाली के गांव अहमदपुरा स्थित शराब फैक्टरी के गेट पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
इंस्पेक्टर रणजीत सिंह ने बताया कि गांव दाऊदगढ़ी निवासी पप्पू सिंह 45 वर्ष पुत्र नौवत सिंह शराब फैक्टरी में मजदूरी करते थे। शुक्रवार की सुबह वह ड्यूटी खत्म करके बाइक द्वारा फैक्टरी से अपने घर जा रहे थे। तभी फैक्टरी के गेट पर ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
ट्रक का पहिया उनके सिर के ऊपर से उतर गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजनों के साथ गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। संवाद