फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाइक सवार दोस्तों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सांडी-शाहाबाद मार्ग पर तेरिया गांव के पास बाइक सवार दोस्तों को किसी वाहन ने मंगलवार देर रात टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां एक को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र के सकरा गांव निवासी गिरजाशंकर सिंह (40) खेती करते थे। अपने परिचित गांव निवासी धीरू सिंह (30) के साथ मंगलवार देर शाम बाजार करने के लिए बकुरागढ़ी गए थे। शाहाबाद सांडी मार्ग पर लोनार काेतवाली क्षेत्र में तेरिया गांव के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने गिरिजाशंकर को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी सीमा सिंह, दो बेटे और दो बेटियां हैं। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें