फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाइक सवार दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। हरदोई रोड पर डालडा फैक्टरी के पास बाइक सवार दंपती को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे कोतवाली क्षेत्र के मुरारनगर निवासी सियाराम (45) बाइक से पत्नी आशा देवी (40) के साथ हरदोई जा रहे थे। जैसा कि परिजनों ने बताया कि सियाराम की भूमि को अधिग्रहण संबंधी नोटिस प्राप्त हुआ था। इसी संबंध में पति-पत्नी दोनों बाइक से हरदोई के लिए घर से निकले थे। हरदोई रोड पर औद्योगिक क्षेत्र में डालडा फैक्टरी के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे बाइक सवार आशा देवी की मौत हो गई। सियाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया यहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। महिला के तीन पुत्र एक पुत्री है। कोतवाल विजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें