फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार साले की मौत, जीजा घायल

विज्ञापन
फोटो-36- अंकित। फाइल फोटो
विज्ञापन
पाली। शाहाबाद मार्ग पर गोपालपुर पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार जीजा-साले को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। सिर और मुंह में गंभीर चोटें आने से साले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके जीजा को मामूली चोटें आईं। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


शाहजहांपुर जनपद के रौजा थाना क्षेत्र के टिकरा गांव निवासी अंकित (18) राजमिस्त्री थे। उनके पिता शिवराज के मुताबिक,
उनकी बेटी नीलम पाली थाने के सहजनपुर गांव में ब्याही है। शनिवार की सुबह अंकित सहजनपुर गया था। अंकित के साथ लखीमपुर खीरी के पसिगवां थाना क्षेत्र के पाडेवारी निवासी जीजा सौरव के छोटे भाई सुधाकर (17) भी थे। सुधाकर के मुताबिक, शनिवार शाम साढ़े चार बजे दोनों बाइक से वापस आ रहे थे।
बिना हेलमेट लगाए बाइक अंकित चला रहे थे। इस दौरान पाली-शाहाबाद मार्ग पर गोपालपुर पेट्रोल पंप के पास शाहाबाद की ओर से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक खंती में जा गिरी। ट्राली का पिछला हिस्सा अंकित के मुंह और सिर पर लग गया। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। सुधाकर के मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली समेत भाग गया। पुलिस ने शव कब्जे में लिया। घायल को पीएचसी पहुंचाया गया। अंकित दो भाइयों और तीन बहनों में चौथे नंबर पर थे। उनकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन





अगर हेलमेट लगा होता तो शायद अंकित की जान नही जाती। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया अंकित की बाइक करीब 60-70 की स्पीड में थी। गोपालपुर के पास उसने ट्रैक्टर ट्राली को क्रॉस किया। ट्रैक्टर का अगला हिस्सा क्रॉस हो गया लेकिन ट्रैक्टर के पीछे जुड़ी ट्राली अंकित के मुंह और सिर में लग गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अगर हेलमेट होता तो शायद उसकी जान न जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें