संवाद न्यूज एजेंसीहरदोई। सांडी चुंगी से बिलग्राम चुंगी के बीच स्थित आलू मिल के पास बाइक सवार वेटर को कार ने टक्कर मारदी। घटना में वेटर की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर भाग निकला।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गरीबपुरवा निवासी जलील (27) वेटर था। बुधवार रात बिलग्राम चुंगी से सांडी चुंगी के बीच स्थित एक गेस्ट हाउस में काम करने गया था। वहां से देर रात बाइक से वापस घर जाने को निकला था। आलू मिल के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में जलील गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने जलील को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। उसके पास मिले मोबाइल से परिजनों को जानकारी दी। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान जलील की मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी शहाना और दो बच्चे हैं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि कार आलू मिल के पास ही खड़ी करा दी गई है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।