फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार दुल्हे के चचेरे भाई की मौत,दो घायल

विज्ञापन
फोटो-12- चिकित्सालय में मौजूद मृतक वीरेंद्र के परिजन - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ रोड पर कंडौना गांव के पास किसी वाहन की टक्कर से दूल्हे के चचेरे भाई की मौत हो गई। दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सरायं थोक पश्चिमी निवासी वीरेंद्र कुमार उर्फ नीरू (25) मजदूरी करता था। चचेरे भाई शिवा की बरात रविवार की रात सुरसा के म्योनी गांव गई थी। रात करीब 11 बजे वीरेंद्र अपने भाई पिंटूू (22) और रिश्तेदार लालू (30) के साथ बाइक से बरात में शामिल होने जा रहा था। बाइक वीरेंद्र चला रहा था।
रास्ते में शहर कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर कंडौना के पास सामने से आए किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर गंभीर चोट आने से वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिंटू और लालू गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने पिंटू की हालत नाजुक होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। परिवार में पत्नी रिंकी के अलावा दो बेटियां हैं। घटना से घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें