फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ससुराल से लौट रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत

Sat, 11 Mar 2023 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल से लौट रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

- कोतवाली क्षेत्र के धोबिया गांव के पास हुआ था हादसा
- देर रात लखनऊ मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान तोड़ा दम
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहानी। ससुराल से होली मिलकर लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए परिजन लखनऊ ट्रामा सेंटर लेकर गए। जहां देर रात को उसकी मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के बूढ़ा गांव निवासी कीर्ति प्रकाश श्रीवास्तव (30) होली मिलने अपनी ससुराल बाराबंकी गया था। जहां से वह शुक्रवार को बाइक से वापस लौट रहा था। गांव से पहले धोबिया गांव के पास उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कीर्ति प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां के डाॅक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया। वहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कीर्ति प्रकाश के पिता की पहले ही हादसे में मौत हो चुकी है। उसके परिवार में पत्नी हिमांशी है। हादसे का शिकार हुआ युवक हेलमेट नहीं लगाए था, वह खेती करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें