फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रैक्टर-ट्राॅली में घुसा बाइक सवार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरियावां थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-पिहानी मार्ग पर दिल्लापुरवा गांव के पास सड़क पर खड़ी गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली से बाइक सवार टकरा गया। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालाेनी निवासी पप्पू खां (28) टैक्सी चालक था। मंगलवार को वह बाइक से अपने दोस्तों के साथ पिहानी गया था। मंगलवार की देर शाम बाइक से लौट रहा था। दिल्लापुरवा गांव के पास खड़ी ट्रैक्टर ट्राॅली में बाइक पीछे से टकरा गई। पुलिस ने पप्पू को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। मंगलवार की देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें