फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में घुसा बाइक सवार, मौत

विज्ञापन
फोटो-25- मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र में कोथावां-संडीला मार्ग पर खराब खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से बाइक सवार जा टकराया। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अहिरावां निवासी सूरज मौर्य (20) आंध्रप्रदेश में पत्थर कटाई का कार्य करता था। पांच दिन पहले वह गांव वापस आ गया था। शुक्रवार को वह बहन शन्नो के घर बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अटवा मुठिया बाइक से गया था।
देर शाम वापस गांव बाइक से जा रहा था। कोथावां-संडीला मार्ग पर ग्राम हुलासपुर के निकट सड़क पर खराब ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी हुई थी। सूरज बाइक समेत पीछे से इसी में जा घुसा।
विज्ञापन

घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पास मिले मोबाइल से घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस भी घटना का पता चलने पर मौके पर पहुंच गई। सूरज चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें