फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वाहन की टक्कर से ससुराल जा रहे बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ससुराल जाने के लिए निकले बाइक सवार को देहात कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गुलामऊ पुलिया के पास हुई घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान आधीरात के बाद उनकी मौत हो गई। शव के पास मिली डायरी में दर्ज नंबरों से परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

रामापुर छैया निवासी रामखिलावन उर्फ गुड़्डू (26) खेती करते थे। रामखिलावन की ससुराल देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अटवा असिगांव में है। चाचा गंगाराम ने बताया कि रामखिलावन की साली अर्चना की शादी छह फरवरी को थी। शादी में वह पत्नी माधुरी और बच्चों के साथ गए थे। शादी के बाद रामखिलावन अकेले रामापुर छैया वापस आ गए थे। बृहस्पतिवार शाम वह ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकले थे लेकिन वह ससुराल नहीं पहुंचे। देर रात लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र की गुलामऊ पुलिया के पास रामखिलावन घायल अवस्था में मिले। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां देर रात 12:40 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जेब से मिली डायरी में मिले नंबर से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। रामखिलावन के परिवार में पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि हादसा दूसरी कोतवाली क्षेत्र में हुआ है। शव का पंचनामा भरवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें