फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Accident: पुलिया से निकलने के दौरान गिरा बाइक सवार, दर्दनाक मौत

Mon, 17 Jul 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

हरदोई जिले के सफीपुर में पुलिया से निकलने के दौरान अनियंत्रित होकर सडक़ पर गिरकर घायल बाइक सवार युवक को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वह हेलमेट नहीं लगाए था। कोतवाली क्षेत्र के गांव देवगनमऊ निवासी सुशील कुमार (35) खरीदारी के सिलसिले में बाइक से सफीपुर कस्बा आया था। वापस जाते समय क्षतिग्रस्त पुलिया से निकलते समय बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।

विज्ञापन


हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोट आई। लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राहगीरों ने बताया कि चार दिन पूर्व परियर मार्ग पर पांच माह पूर्व बनाई गई पुलिया बह गई थी। सूचना पर पहुंचे लोकनिर्माण विभाग के ठेकेदार ने जेसीबी से मिट्टी डाल आवागमन चालू करा दिया था।

इसी पुलिया से निकलने के दौरान अचानक बाइक अनियंत्रित हुई और सुशील गिर गया। मृतक की पत्नी पिंकी व छह वर्षीय पुत्र आकाश का रोकर बुरा हाल हो गया। बड़े भाई सुधीर की दो साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। सुशील ही खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें