फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-लखनऊ मार्ग पर ग्राम पचकोहरा के निकट कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तलौली निवासी अंकुल कुमार सिंह (24) पुत्र अजय कुमार सिंह किसान था। उसकी चचेरी बहन की ससुराल अस्यौली में है। शनिवार शाम वह चचेरी बहन के घर जा रहा था।
हरदोई-लखनऊ मार्ग पर पचकोहरा के निकट लग्जरी कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अंकुल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

यहां कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह हेलमेट लगाए था। उसके पास मिले आधार कार्ड से पुलिस ने परिजनों को जानकारी भेजी। इसी दौरान पचकोहरा निवासी कुछ रिश्तेदारों ने उसकी बाइक देखी तो घटना का पता चला।
अंकुल पिता अजय कुमार और मां शशि सिंह की इकलौती संतान था। सुरसा थानाध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया कि घटना के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें