फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहाबाद मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था और सिर में चोट आने के कारण उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के पेड़हाथा गांव निवासी उमाशंकर (40) जयपुर में रहकर रिक्शा चलाता था। रविवार की सुबह वह जयपुर से वापस गांव आया था। उसकी बहन भुल्लू की ससुराल शाहजहांपुर जनपद के कुर्रिया गांव में है। मंगलवार शाम वह बाइक से बहन को उसके घर छोड़ने शाहजहांपुर गया था। देर रात बाइक से वापस गांव जा रहा था। पाली-शाहाबाद मार्ग पर गुजीदेई मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसी दौरान उधर से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से उसे शाहाबाद सीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी सुमन और छह बच्चे हैं।

बेटी के लिए रिश्ता देखने गांव आया था उमाशंकर
भतीजे अन्नू ने बताया कि उमाशंकर रविवार को गांव आया था। वह अपनी बड़ी बेटी के लिए रिश्ता ढूंढ रहा था। कुर्रिया गांव के पास उसे एक लड़का बताया गया था। बहन के साथ रिश्ते की बात करने कुर्रिया गया था और वहीं से वापस आते समय रास्ते में दुर्घटना में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें