फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाइक सवार दोस्तों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। थाना क्षेत्र के हरदोई मार्ग पर बाइक सवार दोस्तों को ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली को मौके पर छोड़कर भाग निकला। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर पर लगी चोट जानलेवा बन गई।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के छितरामऊ निवासी शिवम (19) दिल्ली में एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करता था। बुधवार सुबह ही वह दिल्ली से वापस अपने घर आया था। दोपहर बाद गांव निवासी दोस्त सौरभ (15) पुत्र गुड्डू के साथ बाइक से सांडी जा रहा था। हरदोई-सांडी मार्ग पर पक्षी विहार पुलिया के पास सांडी की ओर से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दोस्त सिर के बल सड़क पर जा गिरे। हेलमेट न लगाए होने के कारण सिर में गंभीर चोटें आईं।
मौके पर मौजूद लोग दोनों को स्थानीय पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां चिकित्सक ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। सौरभ का प्राथमिक उपचार कर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक सुरेश मिश्रा ने बताया कि चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़कर भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें