फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। नोएडा से बाइक से बेनीगंज के ग्राम निवाजीपुर स्थित घर जा रहे दो युवकों की बाइक में शुक्रवार की रात किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना बेनीगंज के निवाजीपुर निवासी प्रमोद कुमार (28) नोएडा में प्राइवेट नौकरी करता था। शुक्रवार की रात वह गांव निवासी साथी और रिश्ते के साले राहुल (32) के बाइक से घर वापस जा रहा था। कस्बे मेें अल्हापुर तिराहे पर उसकी बाइक में पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे प्रमोद और राहुल,गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चलाते वक्त राहुल ने हेलमेट लगा रखा था, जबकि प्रमोद हेलमेट नहीं लगाए था। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। राहगीरों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया, जबकि हालत नाजुक होने पर राहुल को लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस से घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन रात में ही मौके पर पहुंच गए। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें