पचदेवरा। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में गहोरा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक शाहाबाद से वापस अपने घर आ रहा था।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के दिवन्नापुर निवासी सत्यवीर (25) बुधवार की शाम को बाइक से शाहाबाद से वापस अपने घर आ रहा था। इसी बीच रास्ते में शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के गहौरा गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सत्यवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर मृत घोषित कर दिया गया।
भाई सत्येंद्र ने बताया कि सत्यवीर की अभी शादी नहीं हुई थी। पांच भाइयों में सबसे छोटा था । खेती में सहयोग करता था। शहर कोतवाल संजय पांडेय के मुताबिक जिला अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।