फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ससुराल से वापस अपने घर जा रहे बाइक सवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार रात उसने दम तोड़ दिया। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के अल्हागंज थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हारी निवासी अनंगपाल सिंह (35) पुत्र मंगू की ससुराल शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शर्मा में है। रविवार को वह अपनी ससुराल गए थे।
शाम को वापस अपने गांव बाइक से जा रहे थे। आंझी स्टेशन के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप घायल अनंगपाल सिंह को परिजनों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। रविवार की रात उनकी मौत हो गई। अनंगपाल सिंह खेती करते थे। परिवार में पत्नी के अलावा पांच पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें