फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बहन के पोते के मुंडन संस्कार में शामिल होकर बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मझिला थाना क्षेत्र के पलियाकोट निवासी निर्देश सिंह (55) खेती करते थे। उनकी बहन अंबेश्वरी शाहजहांपुर जनपद के रौजा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंगरामापुर में रहती हैं। सोमवार को अंबेश्वरी के पोते का मुंडन था। इसमें शामिल होने निर्देश बाइक से गया था। देर रात घर जा रहा था। मझिला थाना क्षेत्र में जमुरा के पास किसी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसकी पत्नी का निधन पहले ही हो चुका है। दो विवाहित पुत्रियां रीना और रीता हैं, जबकि एक पुत्र धर्मेंद्र है। मझिला थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण ने बताया कि व शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें