फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रैक्टर-ट्राॅली खड्ड में पलटी, युवक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कन्नौज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के तौकलाबाद निवासी अवधेश (50) अपने भतीजों पंकज (28), शिवा (20) के साथ कन्नौज स्थित एक कोल्ड स्टोर में आलू रखने के लिए सोमवार को गया था। ट्रैक्टर चालक सुनील कुमार (30) भी था। सोमवार रात लगभग 11 बजे यह लोग वापस गांव जा रहे थे। बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर जरेरा गांव के पास खांदी मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्रॅाली समेत खड्ड में पलट गई। ट्रैक्टर पर बैठे चालक समेत चारों लोग नीचे दब गए। शोर सुनकर राहगीरों ने मशक्कत कर ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों को निकाला और पुलिस व परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने पंकज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अवधेश, शिवा और सुनील को कन्नौज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पंकज खेती करता था। परिवार में पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

मंडी नगर निगम के महापौर बजट पेश करते हुए  संवाद

मंडी नगर निगम के महापौर बजट पेश करते हुए  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें