फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। माधौगंज थाना क्षेत्र में बरबटापुर गांव के पास डंपर ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के लोधी गांव निवासी अनुज (22) अपने दोस्त बघौली थाना क्षेत्र के मढि़या निवासी आशीष मिश्रा (20) के साथ बुधवार को हरपालपुर गया था। देर रात हरपालपुर से वापस घर जा रहा था। माधौगंज बघौली मार्ग पर बरबटापुर गांव के पास डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार अनुज और आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगंज भेजा गया।
जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. अरुण मोहन ने अनुज को मृत घोषित कर दिया। आशीष को प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया। थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार ने बताया कि सीएचसी प्रशासन की सूचना पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें