फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बिजली के पोल से टकराकर बाइक सवार की मौत

Wed, 27 Mar 2024 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदाेई। होली मनाने दिल्ली से घर आए युवक की हादसे में मौत हो गई। युवक की बाइक बिलग्राम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास बुधवार को बिजली के पोल से टकरा गई। 11 फरवरी को ही युवक की शादी हुई थी।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के अल्लीगढ़ निवासी शिवम (24) दिल्ली में एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करता था। होली में वह अपने गांव आया था। बुधवार को किसी काम से बिलग्राम कस्बा बाइक से गया था। सदर बाजार होते हुए बिलग्राम चौराहा जाने के दौरान बाइक बेकाबू होकर बिजली के पोल से टकरा गई।
गंभीर रूप से घायल शिवम को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। बीती 11 फरवरी को ही उसकी शादी हुई थी। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें