सांडी। हरदोई-सांडी मार्ग स्थित ग्राम चचरापुर में वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
थाना क्षेत्र के चचरापुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बुधवार की देर रात बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया कि हेलमेट न लगाए होने से हरदोई की ओर से आ रहे बाइक सवार युवक के सिर में काफी चोट आ गई थी। युवक के पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान रिंकू (40) निवासी हरपालपुर थाना क्षेत्र के महितापुर गांव के रूप में हुई है। युवक हरदोई गया था, जहां से वह देर रात घर लौट रहा था।