फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सड़क किनारे मिला सेल्समैन का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। थाना क्षेत्र में एक शराब ठेके के सेल्समैन का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सेलापुर निवासी प्रीतम (40) क्षेत्र के सदरपुर में शराब ठेके पर सेल्समैन था। बताया जाता है कि वह ठेके से देर रात घर जा रहा था। उसका शव रिंकू के ट्यूबवेल के पास सड़क के किनारे पड़ा मिला। गुरुवार सुबह राहगीरों की सूचना पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां पर डॉ. लोकेश ने उसे मृत घोषित किया।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि प्रीतम शराब के ठेके पर सेल्समैन का काम करता था। इस वजह से उसके पास बिक्री का रुपये रहते थे। आशंका है कि रुपयों को लूटने के चक्कर में उसकी हत्या की गई है। थाना प्रभारी सुब्रत नारायण तिवारी का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें