फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर बुधवार देर शाम बाइक सवार को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार घायल हो गया। जिला चिकित्सालय से ट्रामा सेंटर रेफर किए जाने पर लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के अब्दुलपुरवा निवासी खालिद (20) जिला चिकित्सालय के बाहर फुटपाथ पर दुकान लगाकर मास्क बेचता था। बुधवार की शाम खालिद बाइक से मास्क खरीदने के लिए बघौली जा रहा था।
हरदोई-लखनऊ मार्ग पर बघोली थाना क्षेत्र में ग्राम बन्नाखेड़ा के निकट कार ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में खालिद गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में परिजनों के पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन खालिद को लेकर लखनऊ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने घटना की जानकारी अस्पताल प्रशासन और पुलिस को दी। इस पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। खालिद तीन भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें