फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाइक नलकूप के हौद से टकराई, किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-17- मोहित। स्रोतः परिजन
विज्ञापन

फोटो-19- मोर्चरी के बाहर बैठे मृतक के परिजन। संवाद
- बुआ के बेटे की शादी में खुद के लिए कपड़े खरीदने जा रहा था
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बुआ के बेटे की शादी में पहनने के लिए कपड़े खरीदने जा रहा बाइक सवार किशोर हादसे का शिकार हो गया। अनियंत्रित हुई बाइक सड़क किनारे नलकूप के हौद से टकरा गई। मौके पर ही किशोर की मौत हो गई।
बघौली थाना क्षेत्र के सहोरिया बुजुर्ग निवासी मोहित (17) जम्मू में मजदूरी करता था। उसकी बुआ कछौना कोतवाली क्षेत्र के तुसौरा गांव में रहती हैं। बुआ के बेटे वसंत की शादी बृहस्पतिवार को थी। शादी में शामिल होने के लिए वह जम्मू से बुधवार सुबह अपने गांव गया था। दोपहर में बुआ के घर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात शादी में शामिल होने को अपने लिए कपड़े खरीदने प्रतापनगर बालामऊ मार्ग पर तुसौरा बाजार बाइक से गया था। रास्ते में ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नलकूप की हौद में जा टकराई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें