संवाद न्यूज एजेंसी
पिहानी। पत्नी को विदा करवाने के लिए ससुराल का रहे युवक की पिहानी शाहाबाद मार्ग पर ग्राम गद्नापुर के पास साइकल से टक्कर के बाद मृत्यु हो गई। हादसे को लेकर परिजनों में मातम छाया हुआ है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव खटेली निवासी
सुधीर कश्यप 35 पुत्र राधेश्याम गुरुवार की शाम अपनी ससुराल में पत्नी को विदा करने के लिए बाइक से ससुराल जलालाबाद जा रहा था। शाम तकरीबन साढ़े सात बजे पिहानी शाहाबाद मार्ग पर गदनापुर के पास अचानक सामने आए साइकल सवार से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में सुधीर कश्यप व साइकल सवार सर्वेश 58 पुत्र जुगनू निवासी ग्राम गाजीपुर मजरा अहेमी कोतवाली पिहानी गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी पर लाया गया, जहां पर सुधीर कश्यप को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सर्वेश का इलाज जारी है। मृतक के दो बच्चे हैं। एसआई अनिल सिंह ने बताया कि पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।