फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सड़क किनारे खड़ी झाड़ियां बन रही हादसे का सबब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेहंदर। कासिमपुर क्षेत्र के संडीला-मल्लावां मार्ग पर कई किमी तक सड़क किनारे उगी झाड़ियां घनी हो गई हैं। उनके सड़क तक आ जाने से फुटपाथ नजर नहीं आ रहा है। इससे वाहन चालकों को समस्या हो रही है। झाड़ियों के कारण कभी भी हादसा हो सकता है।
क्षेत्र के संडीला- मल्लावां मार्ग पर जरियारी गांव से करौंदी खेड़ा तक दो किमी मार्ग के किनारे झाड़ियां उगी है। झाड़ियों की साफ-सफाई न होने से वह फुटपाथ से सड़क तक पहुंच गई है। जिससे फूटपाथ गायब हो गया है। इससे वाहन चालकों को समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झाड़ियों के कारण विपरीत दिशा से आने वाले वाहन नजर नहीं आते है और ओवरटेक करने के दौरान हादसे का खतरा बना रहता है। मगर जिम्मेदारों का इस ओर ध्यान नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें