कछौना(हरदोई)।कोतवाली कछौना में न्यायालय के आदेश पर एक दरोगा और पूर्व प्रधान समेत 17 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले में जांच शुरू कर दी है।
कछौना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने न्यायालय में एक प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि 20 नवम्बर 2020 को प्रेम कुमार उर्फ पुतान जब घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान प्रेमकुमार ने धमकी देते हुए उसकी दो बहनों के साथ उसने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद से उसकी दोनों बहनें गर्भवती हो गईं। लखनऊ में मेडिकल परीक्षण कराया गया जिसमें दोनों के बच्चा होने की पुष्टि हुई है। पीड़ित का आरोप कई बार पुलिस से शिकायत की। कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर श्याम मोहन, राममोहन, नंहकौनू, भैयालाल, संतराम ऊर्फ सन्नू, छोटेलाल, निशा, लक्ष्मी, परशुराम, पूर्व प्रधान शैलेंद्र, तत्कालीन कालीन दरोगा राकेश यादव व छह अज्ञात समेत 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल आनंद नारायण तिवारी ने बताया कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई। जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला फर्जी प्रतीत हो रहा है। (संवाद)