फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाइक-कार की टक्कर, दोनों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर बाइक और कार की भिड़ंत हो गई। बाइक सवार चार लोग टक्कर लगने के बाद सड़क किनारे जा गिरे और बाइक कार में ही फंसकर घिसटती चली गई। इसके कारण कार और बाइक में आग लग गई। कार सवार शाहाबाद के ब्लाॅक प्रमुख और उनके समर्थक किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग को काबू में किया।
विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र के मुगलापुर निवासी सर्वेश (25) की ससुराल देहात कोतवाली क्षेत्र के कौढ़ा गांव में है। गुरुवार को सर्वेश कौढ़ा गांव ससुराल आया था। यहीं बाइक से साली रेनू (23), शिवानी (16) और परिवार के ही बच्चे सूर्यांश (07) के साथ पनीर लेने के लिए हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग स्थित बाजार गया था। पनीर लेने के बाद चारों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर कौढ़ा घर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान शाहबाद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार से बाइक से टकरा गई। कार की टक्कर लगने से बाइक सवार चारों लोग उछलकर सड़क पर गिर गए जबकि, बाइक कार में ही फंस गई। इसके कारण कार और बाइक दोनों में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख कार सवार ब्लाॅक शाहाबाद के प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा अपने समर्थकों के साथ कार से कूद गए। कुछ ही देर में कार धू-धू कर जलने लगी। अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची। चारों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। बाइक और फॉर्चूनर पूरी तरह जल गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें