फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाइक और ऑटो की टक्कर, मां की गोद से गिरे मासूम की मौत, चार घायल

विज्ञापन
फोटो-09- घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त पड़ी बाइक। संवाद
विज्ञापन
माधौगंज। थाना क्षेत्र के बघौली मार्ग पर तकिया धर्मपुर के सामने सीएनजी ऑटो और बाइक में रविवार को सीधी टक्कर हो गई। घटना में ऑटो सवार महिला की गोद से दो साल का मासूम आगे जा गिरा। मासूम की मौत हो गई जबकि उसके माता-पिता घायल हो गए। बाइक सवार मां-बेटा भी घायल हुए हैं। घटना के बाद ऑटो का चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


बघौली थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी शाहिद हुसैन (28) खेती करते हैं। शाहिद की ससुराल उन्नाव जनपद के बांगरमऊ के पूर्वी टोला में है। शाहिद ने बताया कि उनके साले शहंशाह का निकाह रविवार को था। इसमें शामिल होने के लिए वह पत्नी नूर बानो (25) और पुत्र मोहम्मद असद (2) के साथ जा रहे थे। बघौली चौराहे से वह सीएनजी ऑटो में सवार हुए थे। माधौगंज से उन्हें बांगरमऊ जाने वाली बस पकड़नी थी। शाहिद ने बताया कि माधौगंज-बघौली मार्ग पर तकिया धर्मपुर के पास सामने से आ रही बाइक से ऑटो टकरा गया। घटना में ऑटो सवार दंपती और उनका बेटा घायल हो गया।
बाइक पर सवार देहात कोतवाली क्षेत्र के बंदरहिया निवासी आरिफ (18) और उनकी मां गेंदा (50) भी घायल हो गईं। पांचों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगंज लाया गया। यहां मोहम्मद असद को मृत घोषित कर दिया गया। चारों घायलों को मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया। सीओ अंकित मिश्रा ने बताया कि घटना संज्ञान में है। मृतक के परिजन से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें