फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बिहार के बुजुर्ग का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। लखनऊ–दिल्ली रेलवे ट्रैक पर सोमवार सुबह गोलागंज के पास एक बुजुर्ग का शव पड़ा मिला। शव के पास मिले आधार कार्ड में दर्ज ब्योरे से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस का दावा है कि वृद्ध किसी ट्रेन से गिरा है।
विज्ञापन

गोलागंज के पास से लखनऊ-दिल्ली रेलमार्ग निकला है। सोमवार सुबह 11 बजे गांव के लोग मवेशी चरा रहे थे। इस दौरान लोगों ने अप लाइन के किनारे रेलवे ट्रैक के पास वृद्ध का शव पड़ा देखा। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया। वृद्ध की जेब से मिले आधार कार्ड से पहचान की गई।
कोतवाल विद्या सागर पाल ने बताया कि शव की पहचान बिहार के गया जनपद के ग्राम सोलर सरिया गांव निवासी सुबोध दास (60) के रूप में हुई है। किसी ट्रेन से गिरकर वृद्ध की मौत हुई है। सुबोध के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों के पहुंचने पर शव का पंचनामा भरवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें