फोटो-16-निर्वाचन कार्यालय में ईवीएम की स्क्रीनिंग करते कर्मी। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। बिहार के चंपारण में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए जिले से ईवीएम भेजी जाएंगी। निर्वाचन आयोग का निर्देश मिलते ही जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ईवीएम की स्क्रीनिंग आरईएस विभाग ने शुरू कर दी है।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव ने बताया कि जिले से चार हजार बैलेट यूनिट, 2701 वीवी पैट व 2902 कंट्रोल यूनिट बिहार के चंपारण जनपद को भेजी जानी हैं। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अधिकारियों की देखरेख में बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट व वीवी पैट की स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई हैं। बिहार से संबंधित टीम के आने के बाद ईवीएम उनके सुपुर्द कर दी जाएंगीं।