फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिलें भी एकजुट हो न चला सके सपाई

Tue, 11 Aug 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा हाईकमान के फरमान पर गांव-गांव शुरू हुई साइकिल यात्रा में भी सपाई एकजुट नहीं नजर आ रहे हैं। सोमवार को नगर में जिलाध्यक्ष शराफत अली व पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव की अगुवाई मेें अलग-अलग स्थानों से निकाली गई साइकिल यात्राएं गांव-गांव पहुंचीं और सपाइयों ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराया।
विज्ञापन


इस दौरान ढाई घंटे तक मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। जिलाध्यक्ष शराफत अली की अगुवाई मेें सुभाष पाल, वीरे यादव, हबीब खां, नसीम, हरिपाल सिंह यादव, श्रीपाल कुशवाहा, मीना वर्मा, जब्बार खां, साइकिल यात्रा प्रभारी सतवीर सिंह यादव कार्यकर्ताओं के साथ पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे।

यहां जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग के उत्थान को कार्य कर रही, जिसमें स्वास्थ्य, सड़कों का निर्माण, बिजली की आपूर्ति, ट्रामा सेंटरों की स्थापना, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे जैसे कार्यों के साथ किसानाें-नौजवानों के हित में कई योजनाएं चलाई हैं।
विज्ञापन


सीएम अखिलेश यादव ने समाजवादी पेंशन समेत कई बड़ी योजनाओं को प्रदेश हित में शुरू किया है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, ब्लाक अध्यक्ष हरिपाल सिंह यादव, प्रदीप गुप्ता, प्रधान अजीज खां, इलियास खां, नबीजान आदि मौजूद थे। उधर, देवधाम मंदिर प्रांगण से पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव की अगुवाई में पूर्व सांसद जयप्रकाश रावत, शकील अहमद, मुन्ना जेहदीपुर, चंद्रभान सिंह साइकिल सवार कार्यकर्ताओं के साथ नगर चौराहे पहुंचे।

यहां से साइकिल यात्रा सदर बाजार, पीपल चौराहा, माधौगंज, मल्लावां के लिए रवाना हुई। वहीं जिलाध्यक्ष शराफत अली ने कहा कि दोनों ही रैलियां अलग-अलग स्थानों से निकाली गईं। दोनों का मकसद एक है। उधर, मल्लावां मेें साइकिल रैली निकाल कर सपा नेताओं का लोगों ने स्वागत किया।

इस मौके पर खालिद खां, हाजी बदरुद्दीन, इकबाल, मुन्ना, मोहम्मद उमर, राजेश पटेल, कमलेश कुमार प्रजापति, विनोद कुमार, वीके त्रिपाठी आदि मौजूद थे। उधर, बघौली कसबे में साइकिल रैली को पूर्व सांसद ऊषा वर्मा ने रवाना किया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार की नीतियों और सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को गांव के लोगोें तक पहुंचाया जाए, जिससे पात्रों को लाभ मिल सके।

इस मौके पर राज्य एससी/एसटी आयोग के सदस्य पीके वर्मा और मो. अय्यूब ने साइकिल चलाते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। सांडी विस क्षेत्र अध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता, महेंद्र वर्मा, सद्दीक गाजी, विक्की लाला, प्रधान अयोध्या प्रसाद, मनोज आदि ने देवगन गोपार, हुसैनपुर समेत चालीस गांव में रैली निकाली। रैली का समापन अहिरोरी में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें