फोटो- 25- रंजना की मौत की सूचना परिजनों को देता पिता ब्रजेंद्र। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। हरदोई-सांडी मार्ग पर सांडी थाना क्षेत्र में स्कूल से घर जा रही छात्रा को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। गंभीर हालत में छात्रा को जिला अस्पताल लाया गया। यहां मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।
सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम कुंवरियापुर निवासी ब्रजेंद्र उर्फ जिजेंद्र पाल की पुत्री रंजना (14) सांडी कस्बे में स्थित एक इंटर कालेज में हाईस्कूल की छात्रा थी। शुक्रवार को दोपहर बाद वह स्कूल से अपने गांव साइकिल से जा रही थी।
हरदोई-सांडी मार्ग पर स्थित गल्ला मंडी के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रंजना को कुचल दिया। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घायल रंजना ने किसी तरह वहां मौजूद लोगों को अपने पिता का मोबाइल नंबर बताया। इसके बाद बेहोश हो गई।
राहगीरों ने ही सूचना पुलिस और परिजनों को दी। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडी ले जाया गया, जहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी।
फोटो-24- रंजना की फाइल फोटो।- फोटो : HARDOI