फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमुनिया में निकली बिछिया और टूटी प्रतिमा

Wed, 08 Jun 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
बिछिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। अहिरोरी ब्लाक के ग्राम जमुनिया के तालाब की खुदाई में बुधवार को महिला की आकृति लिए एक प्रतिमा व एक बिछिया मिली है।
विज्ञापन


डीएम विवेक वार्ष्णेय ने पुरातत्व टीम को यहां बुलाया था। जिसके बाद सोमवार को यहां पहुंची पुरातत्व टीम के डिप्टी डायरेक्टर केपी सिंह ने अहिरोरी ग्राम जमुनिया में तालाब का निरीक्षण भी किया था व खुदाई का कार्य जारी रखने को कहा था। जिसके बाद मंगलवार को तीन सिक्के 1858, 1897 व 1936 के मिले थे।
विज्ञापन


बुधवार को भी खुदाई के दौरान एक महिला की आकृति लिए एक प्रतिमा व एक बिछिया मिली। खंड विकास अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि इसको भी सुरक्षित करवा दिया गया है। उनका कहना था कि निश्चित रूप से इस खुदाई में कई रहस्य निकलकर बाहर आएंगे। जिसका समय समय पर खुलासा होता रहेगा। इन सभी निकल रही चीजों को सुरक्षित किया जा रहा है और पुरातत्व की टीम बरसात के बाद वापस आने पर उनको सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें