पिहानी कस्बे के भूरेश्वर महादेव मंदिर व हनुमान मंदिर पर दुर्गा जागरण के
कार्यक्रमों के दौरान पूरी रात देवी के जयकारे लगे। महिला-पुरुष कलाकारों
ने भक्ति गीत गाए। सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं, वहीं काली के
तांडव नृत्य ने भी दर्शकों को खूब लुभाया।
भूरेश्वर महादेव मंदिर पर
जनजागरण समिति की ओर से हुए जागरण की शुरुआत वीरेंद्र एंड पार्टी के कलाकार
आदित्य ठाकुर (लखनऊ) की गणेश व शारदा वंदन से हुई। इसके बाद उन्होंने चलो
बुलावा आया है के साथ दुर्गा का आह्वान किया। फिर अजीत जैन (आगरा) ने
बारिशों की छमछम में तेरे दर पे आए हैं गीत के जरिए देवी का गुणगान किया।
मानसी
(मुरादाबाद) ने कान्हा की दीवानी बन गई और शिवानी (शाहजहांपुर) ने न
दिया, न दिया, तूने न दिया... गीत पर तालियां लूटीं। उनकी प्रस्तुति
बेटियां क्यों पराई हैं गीत भी बेहद सराहा गया। इस दौरान गणेश, जी, राधा-
कृष्ण, शिव- पार्वती, दुर्गा जी व काली की झांकियाें ने मन मोह लिया।
तारारानी की कथा के साथ समापन हुआ। इस आयोजन में अंशू
रस्तोगी, रामलखन,
सूरज, विशाल व शिवपूजन आदि ने योगदान किया। उधर मुरीदखानी मोहल्ले में
स्थित हनुमान मंदिर पर देवी जगराते में अजीत अलवेला, ज्योति जयपुरिया, सपना
कानपुर, नितिन चंचल, कपिल तूफानी आदि कलाकारों ने दुर्गा जी का गुणगान
किया। काली का नृत्य आयोजन का आकर्षण रहा।