फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: भवनाथ पांडेय होंगे जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कई महिनों से कार्य वाहक सीएमओ के भरोसे चल रहे स्वास्थ्य विभाग में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई। शासन ने संत कबीरनगर में जिला संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस को जिले का नया सीएमओ बनाकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रोहताश कुमार बीती 31 मई को सेवानिवृत्त हो गए थे। इसके बाद से जिले में सीएमओ का पद कार्यवाहकों के भरोसे चल रहा था। उनके बाद डाॅ. धीरेंद्र कुमार को जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन कार्याें में अनियमितता के चलते अपर निदेशक ने उन्हें हटा दिया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद सचान को सीएमओ की जिम्मेदारी दी गई। इसका वह निर्वहन बखूबी कर रहे थे।
इसी बीच शासन से जिले में नए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भवनाथ पांडेय की नियुक्ति कर दी गई। विशेष सचिव आर्यका अखौरी के निर्देश पर संत कबीरनगर के जिला संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस को सीएमओ की जिम्मेदारी दी गई है। तत्काल चार्ज ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें