फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: भरखनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 2.89 करोड़ रुपये से मिलेगा नया भवन

विज्ञापन
फोटो-24-भूमि पूजन के दौरान नींव खोदने को फावड़ा चलाते विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह व मौजूद अन्य
विज्ञापन
सवायजपुर। भरखनी में 2.89 करोड़ रुपये से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का निर्माण कराया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवनाथ पांडेय की मौजूदगी में भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। निर्माण कार्य के लिए उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड की यूनिट-2 को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।
विज्ञापन

भरखनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन काफी जर्जर हो गया था। इस कारण यहां पीएचसी का संचालन करने में परेशानी हो रही थी। विधायक के प्रस्ताव पर शासन ने 2.89 करोड़ रुपये से पीएचसी का नया भवन बनवाए जाने का प्रस्ताव मंजूर किया था। विधायक ने शनिवार को फावड़े से नींव खोदकर भूमि पूजन करते हुए कार्य शुरू कराया। इस दौरान विधायक ने कहा कि पीएचसी में मुख्य भवन के साथ ही ईएमओ के लिए एक आवास, टाइप-2 के दो आवास, ओवरहेड टैंक और पंप हाउस का निर्माण भी कराया जाएगा।
नया भवन बन जाने से न सिर्फ मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा बल्कि स्टाफ को भी यहां कार्य करने में परेशानी नहीं होगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी, पाली पीएचसी के अधीक्षक डॉ. आनंद कुमार, भरखनी के प्रधान प्रतिनिधि सुबोध वाजपेयी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष राकेश रंजन त्रिवेदी, अमन प्रताप सिंह, सत्यपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें