फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: भाकियू ने किसान आयोग के गठन की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में मासिक बैठक कर किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए किसान आयोग के गठन की मांग की। संगठन ने अपनी मांगों को लेकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन भी सौंपा।जिलाध्यक्ष लल्ला सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण नहीं हो रहा है, इसलिए आयोग का गठन किसानों के हित में है। अन्य मांगों में ग्राम पंचायत स्तर पर शवदाह गृह, खेल मैदान, पंचायत भवन, बारात घर और शौचालयों का निर्माण शामिल है। किसानों ने चकबंदी विहीन गांवों में प्रक्रिया पूरी कराने की भी मांग की। इसके अतिरिक्त, बीपीएल और अंत्योदय श्रेणी के किसानों का दो लाख रुपये तक का केसीसी ऋण माफ करने की मांग उठाई गई। पकरी अल्पिका नहर में टेल तक पानी की आपूर्ति और ग्रामीण सड़कों को डबल लेन करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल थी। इस अवसर पर अजय पाल गौड़, शिशुपाल, कुलदीप पाल और राम किशोर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें