नुमाइश मेला के रामलीला के मैदान पर सोमवार से तीन
दिवसीय दंगल की शुरुआत हुई, जिसमें कई आयु वर्ग और आसपास के जिले तथा
प्रदेशों से आए पहलवानों ने दांव पेंच आजमाए।
कई पहलवानों के बीच हुए दंगल
में सामने वाले को चारों खाने चित कर जीत दर्ज कराई तो कई कुश्तियों में
दोनों ही पहलवान एक दूसरे पर भारी पड़े और मुकाबला बराबरी पर समाप्त हो
गया। दंगल का दर्शकों को जमकर लुफ्त उठाया।
नुमाइश लीला के मैदान पर
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रतिवर्ष की भांति दंगल की
प्रतियोगिता भी कराई गई। जिसमें जिले के अतिरिक्त गैर जनपदों से आए
पहलवानों ने तो दम दिखाया, वहीं कई चक्रों में हुए दंगल में पहलवानों ने
जमकर दांव पेंच आजमाए।
पहले दिन दंगल की शुरुआत पर नुमाइश पुरवा के निहाल
ने सुभाष नगर के रजनीश वर्मा को हराया। नुमाइशपुरवा के सचिन ने वहीं के मो.
कैफ को चित किया। कौशलपुरी के सचिन ने सुभाष नगर के हिमांशु प्रजापति को
हराया। सुभाष नगर के अंकित ने वहीं के मोनू को हराया, समुदा के जालिम ने
जोगीपुर के राम गोपाल को हराया।
जोगीपुर के रामनीस ने सुभाष नगर के जीतू को
हराया। जोगीपुर के रामनीस ने वहीं के यूनुस को हराया। अयोध्या के बबलू
ने इलाहाबाद के राजवीर को हराया। अयोध्या के बजरंगी ने झांसी के शिवकुमार
को हराया जबकि बिल्हौर के तुलसीराम ने रायबरेली के रमेश को हराकर कुश्ती
जीती।
कई कुश्तियां बराबर पर रहीं। इनमें कन्हैया व गुड्डू, मान सिंह व
कृपा शंकर, अंशुल व अरविंद, शिव सिंह व रामदेव, राजवीर व शिव विलास, मोहन
सिंह व भीम, संदीप राणा व भीम, मोहर सिंह व बजरंगी बाबा, अंसुल व भूपेंद्र,
बबलू व राजकुमार, देव मिश्रा व सोनू
वर्मा तथा सचिन व अंकित बीच हुई कुश्ती बराबर पर रही।