फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल व इंटर दोनों में ही जिले की बिटियों ने किया कमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर दोनों के ओवरऑल परिणाम में छात्राएं छात्रों से आगे रहीं हैं। हाईस्कूल में 88.16 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुईं तो इंटर में 84.03 फीसदी छात्राओं ने बाजी मारी।
विज्ञापन

डीआईओएस वीके दुबे ने बताया कि ओवरऑल जिले का परिणाम देखा जाए तो हाईस्कूल में 26931 छात्र व 18794 छात्राओं ने परीक्षा दी। जिसमें 20999 छात्र व 16568 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। हाईस्कूल में 77.97 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए तो 88.16 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। इसी तरह इंटर में भी बेटियों का प्रदर्शन अच्छा रहा। इंटर में 25518 छात्र और 15947 छात्राओं ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 18864 छात्र व 13401 छात्राएं सफल रहीं। पास होने वालों में 73.92 छात्र व 84.03 छात्राएं रहीं। इस तरह बेटियों ने परिणाम में बाजी मारी।
फिर भी टॉप बेटे ही कर गए
हरदोई। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि एक तरफ जहां पास होने में बिटियों ने संयुक्त रूप से बाजी मारी वहीं जिले की टॉप सूची में बेटे नजर आए। हाईस्कूल व इंटर दोनों में जो टॉप टेन सूची बनी है, उसमें छात्र आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें