फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी के कार्ड बांटने जा रहे किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-सीतापुर मार्ग पर शुक्रवार दोपहर साइकिल सवार किसान को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। वह बेटी की शादी के कार्ड बांटने जा रहा था। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम अरमी निवासी मोहन (45) पुत्र श्रीपाल खेती करता था। उसकी पुत्री सुरभि की शादी नवंबर में है। मोहन शादी के कार्ड बांटने में जुटा था। शुक्रवार दोपहर वह कालाआम में रहने वाले रिश्तेदार को कार्ड देने साइकिल से जा रहा था। हरदोई-सीतापुर मार्ग पर टड़ियावां थाना क्षेत्र में कालाआम बगिया के निकट तेज रफ्तार कार ने मोहन की साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन गंभीर रूप से घायल मोहन की सांसें थम चुकी थीं। उसके पास मिले कागजों के आधार पर पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में तीन पुत्रियां और दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें