फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी से दो दिन पहले अधेड़ ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम हुमायूंपुर में बेटी की शादी से तीन दिन पहले किसान ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की वजह नहीं पता चली है।
विज्ञापन

मूल रूप से बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बगलुहिया निवासी रामकिशुन (50) करीब 25 साल से ससुराल माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हुमांयूपुर में रहता था। वह खेती करता था। उसके परिवार में पत्नी, दो बेटे व दो बेटियां हैं। बेटी माला की शादी हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी। 28 जून को बरात आनी थी। रामकिशुन के बड़े बेटे अनुज ने बताया कि गुरुवार शाम पिता खरीदारी करके लौटे और खाने के बाद कमरे में चले गए। शुक्रवार सुबह उनका शव कमरे में गमछे के सहारे फांसी पर लटकता मिला। अनुज ने घटना की कोई वजह नहीं बताई है। एसओ धमेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि रामकिशुन शराब पीने का लती था। परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाया है।
नहीं पूरा हुआ कन्यादान का अरमान
बेटी की शादी की तैयारियां रामकिशुन के घर में जोर-शोर से चल रहीं थीं। शुक्रवार से रिश्तेदारों को भी आना था। घर में हंसीखुशी का माहौल था लेकिन किस्मत में कुछ और ही था। गुरुवार देर शाम रामकिशुन ने खुदकुशी कर ली। उसकी बेटी का कन्यादान करने की हसरत भी पूरी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें