फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मददगारों को अपने बीच पा छलकीं आंखें

Mon, 18 May 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसीबत की घड़ी में मददगारों को अपने बीच पाकर करीमनगर गांव के अग्निपीड़ितों की आंखें भर आईं। रविवार को विधायक श्यामप्रकाश, एसडीएम मंशाराम, ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश गुप्ता जेपी और चेयरमैन डा. सईद खां ने अग्नि पीड़ितों को दैवी आपदा की चेकें, खाना और कपड़ाें साथ नगदी भी बांटी।
विज्ञापन


दोपहर साढ़े बारह बजे करीमनगर गांव पहुंचे विधायक श्यामप्रकाश,रविप्रकाश, एसडीएम मंशाराम, चेयरमैन डा. सईद खां ने तेरह अग्नि पीड़ित परिवारों को कुल 93 हजार रुपये की चेकें वितरित कीं। साथ ही उनके लिए खाने आदि का सामान और कपड़े भी दिए। चेयरमैन डा. खां ने भी अग्निपीड़ित परिवारों अलग से को आर्थिक सहायता दी।

गांव पहुंचे ब्लाक प्रमुख पिहानी जयप्रकाश गुप्ता जेपी ने प्रति परिवार को दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता के साथ खाना-कपडे़ दिए। इस दौरान तुफैल अहमद सिद्दीकी, धीरज गुप्ता, मोनू कुरैशी, प्रधान वीरपाल सिंह, कामिल, धर्मेश मिश्रा व अखिलेश चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


अग्नि पीड़ितों में लल्लन, रेशमा, सगीर, शब्बीर, अली रजा व छेदन को नौ-नौ हजार, शब्बीर को बारह हजार, शफी उल्लाह, वली उल्लाह, अब्दुल वारिस को सात-सात हजार और हमीद, जकीउल्लाह व जैबुन को पांच-पांच हजार रुपये की चेकें मिलीं। इससे पहले गांव पहुंचे अली अरशद जैदी ने भी अग्निपीड़ितों का दर्द बांटते हुए मदद की।

उधर, आल इंडिया रेडक्रेसेंट सोसाइटी आफ इंडिया के चेयरमैन अली अरशद जैदी ने जिलाध्यक्ष नसीम अंसारी व शुऐब से गांव में अग्निपीड़ितोें को खाना-कपडे़ भिजवाए और दो लड़कियों का विवाह कराने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें