फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: श्मशान स्थल पर मधुमक्खियों को हमला, कई घायल

Tue, 07 Mar 2023 07:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मधुमक्खियों का हमला, 12 घायल
विज्ञापन

- श्मशान स्थल पर मची भगदड़
- आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। नगर के नर्मदा स्थित श्मशान स्थल पर उस समय भगदड़ मच गई, जब एक व्यापारी के अंतिम संस्कार में आए लोगों पर सारंग मधुमक्खी ने सामूहिक हमला कर दिया। मधुमक्खियों के काटने से 12 लोग घायल हो गए। इनमें आठ को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला चौक निवासी सराफा व्यवसायी रामभरोसे की अंत्येष्टि नगर के नर्मदा स्थित श्मशान स्थल पर सोमवार को हुई। इस मौके पर तमाम लोग उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए श्मशान स्थल पहुंचे थे। यहां अचानक सारंग मधुमक्खियों के एक झुंड ने लोगों पर हमला बोल दिया। इससे श्मशान परिसर में भगदड़ मच गई। कई लोग अपना वाहन छोड़कर भागने लगे। करीब 30 मिनट तक मधुमक्खियां वहां मंडराती रहीं। इसके बाद झुंड दूसरी तरफ उड़ गया। मधुमक्खियों के काटने से 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें विनोद रस्तोगी, शम्भा, हरभजन रस्तोगी, प्रदीप रस्तोगी, गोपाल रस्तोगी, प्रमोद रस्तोगी, आशीष रस्तोगी, मनोज उर्फ लालू को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य प्राथमिक उपचार के बाद घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें