फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन नहीं भविष्य देख बीएड परीक्षा देने पहुंचे 1999 परीक्षार्थी, मास्क और सैनिटाइजर लेकर पहुंचे सेंटर

विज्ञापन
फोटो-6-वेणी माधव परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई में लॉकडाउन का डर किनारे रख और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए जिले के पांच सेंटरों पर 1999 परीक्षार्थियों ने रविवार को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा दी। छात्र दूर-दूर से अपने वाहनों से परीक्षा देने पहुंचे। वहीं, 220 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हो इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट रहे।
विज्ञापन

एडिशनल कोआर्डिनेटर बनाए गए सीएसएन कॉलेज के प्राचार्य अनिल सिंह पांच परीक्षा केंद्रों पर 2219 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। इसमें वेणी माधव इंटर कॉलेज में 500, आरआर इंटर कॉलेज 500, सीएसएन कॉलेज 219, जीडीसी से 500, आर्य कन्या पाठशाला परीक्षा केंद्र पर 500 छात्रों को परीक्षा देनी थी।
रविवार को दो पालियों में हुई परीक्षा में पांचों सेंटरों पर कुल 2219 में से 220 छात्र अनुपस्थित रहे। आर्य कन्या में 500 में से 457 ने परीक्षा दी। महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय में 500 में से 423 छात्रों ने परीक्षा दी। आरआर इंटर कालेज में 500 में से 481 ने परीक्षा दी। श्री वेणी माधव बालिका इंटर कालेज में 500 में से 445 छात्रों ने परीक्षा दी जबकि 55 अनुपस्थित रहे। सीएसएन पीजी कॉलेज में 219 में से 26 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। वेणी माधव कॉलेज में एक और जीडीसी के एक छात्र ने दूसरी पाली की परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए भी छात्र काफी सतर्क रहे। मास्क और सैनिटाइजर लेकर सेंटर पहुंचे। परीक्षर्थियों के प्रवेश के दौरान भी थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद ही कक्षों में भेजा गया। उन्होंने स्वयं माना कि इस दिन अधिकांश परीक्षार्थी स्वयं व अभिभावकों के वाहनों से कई किलोमीटर की दूरी तय करके सेंटर पहुंचे। जिनके पास साधन नहीं थे उनको परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें