फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एनएचएआई की एनओसी में फंसा नुमाइश चौराहे का सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। 1.07 करोड़ से होने वाले नुमाइश चौराहे के सुंदरीकरण में एनओसी का पेंच फंसा है।
विज्ञापन

काम कराए जाने के लिए संस्कृति एवं पर्यटन विभाग को नगर पालिका परिषद और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) से एनओसी की जरुरत है। नगर पालिका परिषद ने एनओसी दे दी है और अभी एनएचएआई से एनओसी नहीं मिली है। इसलिए काम शुरु नहीं हो सका है।
शहर के पांच मार्गों को जोड़ने वाले ऐतिहासिक नुमाइश मेले मैदान के पास ही नुमाइश चौराहा है। पहले नुमाइश चौराहे पर चौड़ाई अधिक थी और फव्वारा लगा था। साल 2020 में यातायात के दबाव और बड़े वाहनों के आवागमन में होने वाली समस्या को देखते हुए तत्कालीन डीएम ने इसकी चौड़ाई कम करा दी। चौड़ाई कम होने के बाद भी चौराहे पर फव्वारा और जलपरी की प्रतिमा लगी हुई है। नुमाइश चौराहे के सुंदरीकरण के लिए उप्र राज्य पर्यटन विकास निगम ने पर्यटन विकास के लिए उद्देश्य 1,07,72,000 रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी है।
विज्ञापन

विभाग ने काम कराए जाने के लिए 75,000 रुपये भी जारी कर दिए हैं। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना के कारण काम नहीं हो सका था। अब संस्कृति एवं पर्यटन विभाग ने काम कराने की प्रक्रिया शुरु की है। बताया कि नगर पालिका परिषद ने एनओसी दे दी है। एनएचएआई से एनओसी लेना शेष है।

नुमाइश चौराहा सुंदरीकरण की राह में जो भी दिक्कतें होंगी इनका निवारण कराया जाएगा। एनएचएआई से भी जल्द ही एनओसी प्राप्त करा दी जाएगी। चौराहे के सुंदरीकरण के साथ ही यहां पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा की स्थापना भी प्रस्तावित है। -मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी

Next
AU ऐप में पढ़ें