फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पड़ोसी की पिटाई से आहत युवक ने जान दी

Sun, 30 Apr 2023 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना (हरदोई)। कोल्ड ड्रिंक पीने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसी बीच हमलावरों ने युवक की पिटाई कर दी और घर से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे भयभीत युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कछौना कोतवाली के निर्मलपुर निवासी अतुल (30) पुत्र छुटक्के शुक्रवार की शाम गांव में एक दुकान पर कोल्ड ड्रिंक पी रहा था। आरोप है कि इस पर उसके पड़ोसी ने टोका-टाकी कर दी। दोनों पक्षों में बात इतनी बढ़ गई कि पड़ोसी ने अपने पुत्र ,भाई और मां के साथ मिलकर अतुल की डंडों से पिटाई कर दी। इसके साथ ही हमलावरों ने घर से बाहर निकलने पर जान से मारने मार डालने की धमकी दे डाली। परिजनों का कहना है कि धमकी से भयभीत अतुल ने रात में करीब 10 बजे अपने घर के अंदर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों के मुताबिक हमलावरों के पीटे जाने से अतुल के शरीर पर कई निशान बने थे। मेहनत-मजदूरी करने वाले अतुल के परिवार में पत्नी के अलावा लगभग एक साल का एक बच्चा है। चार भाइयों में दो बड़े और एक भाई अतुल से छोटा है। सीओ विकास जायसवाल ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ होगी। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें